रिया चक्रवर्ती को Bigg Boss 15 के लिए ऑफर हुई तगड़ी रकम, जानकर उड़ जाएंगे होश

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत निधन से जहां फैंस हैरान रह गए थे, तो वहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की जिंदगी में अचानक अफरा तफरी मच गई थी। जब सुशांत ने इस दुनिया को छोड़ा था वह रिया के साथ रिलेशनशिप में थे। एक्टर के निधन के बाद से रिया लगातार सुर्खियों में हैं।

सुशांत के परिवार के रिया के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया था। सुशांत केस में जांच के दौरान रिया को काफी वक्त तक जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। अब रिया चक्रवर्ती इन दिनों बिग बॉस 15 को लेकर सुर्खियों में हैं।

Bigg Boss 15 का हिस्सा होंगी रिया ?

बीते काफी वक्त से ये खबर जोरों पर है कि रिया चक्रवर्ती बिग बॉस 15 में नजर आ सकती हैं। खबरों हैं कि मेकर्स ने रिया को शो के लिए ऑफर दिया है। रिया चक्रवर्ती, सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस सीजन 15का हिस्सा होंगी, हालांकि लेकिन इसकी कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

अब जूम की खबर के अनुसार कुछ दिनों पहले रिया को अंधेरी के एक स्टूडियो में स्पॉट किया गया था। यहां पर ही बिग बॉस 15 के क कंटेस्टेंट भी मौजूद हैं। जिसके बाद से ही कयास का दौर शुरू हुआ था।रिपोर्टों में दावा किया गया कि रिया शो का हिस्सा हैं और वो प्रीमियर नाइट में प्ररफॉर्मेंस करती दिखाई देंगी।

हालांकि अब ईटाइम्स की नई रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री को हर वीक के लिए 35 लाख रुपये का ऑफर मेकर्स ने दिया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस ने इस तड़के ऑफर को भी ठुकरा दिया है।यानी कि रिया चक्रवर्ती इस साल बिग बॉस का हिस्सा नहीं होने वाली हैं।

कथित तौर पर, रिया चक्रवर्ती इन दिनों अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए बॉलीवुड और साउथ में डायरेक्टर्स, प्रोड्यूसर्स से मिल रही हैं। यही कारण हो सकता है कि एक्ट्रेस ने बिग बॉस से दूरी बनाई है।

वैसे बता दें कि सुशांत केस की जांच तक रही, सीबीआई, ईडी और एनसीबी ने एक साथ रिया से पूछताछ कर रहे थे और अभिनेत्री को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

2 अक्टूबर से आएगा बिग बॉस 15

आपको बता दें कि बॉस 15 का आगाज 2 अक्टूबर होने वाला है।हर साल की तरह से इस बार भी बिग बॉस में खूब धमाल होने वाला है। आपको बता दें कि इस शो में बिग बॉस ओटीटी के फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे निशांत भट्ट और शमिता शेट्टी नजर आएंगे। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट और बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के बड़े भाई उमर रियाज भी इस सीजन बिग बॉस के घर में बतौर सदस्य एंट्री लेंगे। इसके अलावाबिग बॉस ओटीटी में धमाल मचा चुके प्रतीक सहजपाल का नाम शामिल है।

Related Articles

Back to top button