तिरंगा यात्रा निकालकर बुरी फंसी आप, मनीष सिसौदिया-संजय सिंह पर चला कानूनी चाबुक

आगरा। आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा ताज शहर में हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ निकाली गई तिरंगा यात्रा ने अब आप के लिए ही मुसीबत खाड़ी कर दी है। दरअसल इस तिरंगा यात्रा की वजह से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और 17 अन्य के खिलाफ लोहा मंडी थाने में एफआईआर दर्ज की गई। 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

तिरंगा यात्रा को लेकर दर्ज की गई एफआईआर

पार्टी के लोगों पर आरोप है कि रविवार को हुई तिरंगा यात्रा में पार्टी को जितने लोगों की परमिशन में दी गई थी, यात्रा में उससे ज्यादा लोग थे। आरोपियों पर कोविड -19 मानदंडों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। लखनऊ के बाद आगरा में यह दूसरी तिरंगा संकल्प यात्रा थी, जिसमें हजारों लोगों ने राष्ट्रीय तिरंगे के साथ भाग लिया था।

यह भी पढ़ें: टोक्यो पैरालंपिक: सुमित अंतिल ने भाला फेंक में बनाया विश्व रिकॉर्ड, रच दिया स्वर्णिम इतिहास

आप के एक सदस्य ने कहा कि स्पष्ट रूप से यात्रा की सफलता ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को परेशान कर दिया है। साथ ही उन्होंने आगे यह भी कहा कि जब केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की तिरंगा यात्रा में भी हजारों लोग और वाहन थे, वह भी तो सभी महामारी मानदंडों और धारा 144 का घोर उल्लंघन था, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Related Articles

Back to top button