विस अध्यक्ष ने विधानसभा भवन में किया ध्वजारोहण, वीर सैनिकों एवं राज्य आंदोलनकारियों को किया याद

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा भवन में ध्वजारोहण कर वीर सैनिकों और राज्य आंदोलनकारियों को याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों से देवभूमि उत्तराखंड के चौमुखी विकास के लिए शत-प्रतिशत योगदान देने के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में आहुति देने वाले तमाम वीर सपूतों एवं शहीद हुए वीर सैनिकों की बदौलत आज हमें आजादी मिली है। देश आजादी के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। लोकतंत्र के रास्ते पर चलकर हमने चौमुखी विकास किया है। प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आइए हम सब संकल्प लें कि हम राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए अपना शत-प्रतिशत योगदान देंगे। हम भारत की खुशहाली और तरक्की के लिए अपना जीवन अर्पित करेंगे।

इस मौके पर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल, विधायी सचिव हीरा सिंह बोनाल, सुरक्षा अधिकारी प्रदीप गुणवंत, उपसचिव चंद्र मोहन गोस्वामी, अनु सचिव नरेंद्र रावत सहित अन्य अधिकारी गण कर्मचारी एवं पुलिस के जवान मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button