कियारा आडवाणी की बिकिनी फोटो ने लगाई आग! बॉलीवुड सेलेब्स ने भी किया जमकर कमेंट

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार कियारा आडवाणी की फिल्में भले ही अभी कम आई हो, लेकिन उनके चाहने वालों की तादात काफी बड़ी है। कियारा अपनी एक बेहद हॉट तस्वीर शेयर करके फिर से चर्चा में आ गई हैं। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। उन्होंने अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसमें वो पीले रंग की बिकिनी में नजर आ रही हैं साथ में उन्होंने व्हाइट कलर का श्रग और हैट भी कैरी की है। कियारा इसमें बेहद बोल्ड लग रही हैं। उनकी ये फोटो इंटरनेट पर छा गई है। बाॅलीवुड सेलेब्स भी उनके पोस्ट पर खूब कमेंट कर रहे हैं। कियारा ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, डियर बिकिनी बॉड, फिर से वापस आ जाओ।

फैंस करते हैं बेसब्री से पोस्ट का इंतजार
कियारा के इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कियारा के फैंस को उनकी तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

फैंस करते हैं बेसब्री से पोस्ट का इंतजार
कियारा के इंस्टाग्राम पर 17 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलोअर्स हो चुके हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली कियारा के फैंस को उनकी तस्वीरों और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

सेलेब्स भी कर रहे कमेंट

Kiara Advani की ये फोटो लोगों के साथ बाॅलीवुड फैंस को भी काफी पसंद आ रही है। उनकी इस तस्वीर पर जाह्नवी कपूर, मसाबा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, टिस्का चोपड़ा, करिश्मा कपूर, मनीष मल्होत्रा और रसिका दुग्गल सहित कई सेलेब्स ने कमेंट किया है।

यह भी पढ़ें:आमिर खान के पहले तलाक ने मिटा दी थी सलमान से दूरियां, दुश्मनी भुला बन बैठे थे दोस्त

अब इन फिल्मों में देंगी दिखाई

कियारा आडवाणी ने 2014 में फिल्म ‘फगली’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जिसके बाद वे कई बाॅलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। कियारा अब ‘भूल भुलैया 2’, ‘जुग जुग जीयो’, ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button