आमिर खान के पहले तलाक ने मिटा दी थी सलमान से दूरियां, दुश्मनी भुला बन बैठे थे दोस्त

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट अभिनेता आमिर खान  और किरण राव एक दूसरे से अलग हो गए हैं। आपसी सहमति के बाद इस बात की जानकारी उन्होंने एक आधिकारिक नोट के माध्यम से दी है। याद दिला दें कि किरण, आमिर खान की दूसरी पत्नी थीं। वहीं इससे पहले साल 2002 में आमिर ने पहली पत्नी रीना दत्ता  से तलाक लिया था, तब सलमान खान ने उनकी मदद की थी।

तलाक के वक्त सलमान ने मदद की   

‘कॉफी विद करण’ में आमिर खान ने बताया था कि एक वक्त पर वो सलमान खान से दूरी बनाना चाहते थे, लेकिन तलाक के वक्त सलमान ने उनकी मदद की तो दोनों के बीच की इक्वेशन चेंज हो गई। आमिर ने कहा था, ‘अंदाज अपना- अपना में सलमान के साथ काम करने का मेरा अनुभव बहुत बुरा था। मुझे वो बिलकुल पसंद नहीं आया था। मुझे वो बहुत घमंडी और दूसरो का ध्यान न रखने वाला लगा था।’

यह भी पढ़ें: सालों बाद हुआ बड़े सच का खुलासा, पूर्व पीएम ने अमिताभ बच्चन को कह दिया था ‘सांप’

एक बार फिर दोस्त बन गए

आमिर ने आगे कहा था, ‘सलमान मेरे जीवन में तब आया, जब मैं अपने जीवन के सबसे बुरे वक्त से गुजर रहा था। मेरा रीना से तलाक हुआ था और उस दौरान सलमान खान मेरी मदद के लिए आगे आया। इसके बाद हम एक बार फिर मिले। इसके बाद हमने साथ ड्रिंक पी और एक बार फिर दोस्त बन गए थे। यही से हम दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button