एक शख्स ने हिला दी अनुपम खेर की जिंदगी, एक्टर के मन में उठा आत्महत्या का ख्याल

अनुपम खेर बॉलीवुड की लगभग 518 फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। कॉमेडी से लेकर व‍िलेन बनने तक उन्‍होंने हर तरह के क‍िरदार पर्दे पर उतारे हैं। लेकिन हिमाचल प्रदेश में अनुपम खेर के साथ कुछ ऐसा हुआ है कि उनकी ये सारी उपलब्‍ध‍ियां होने के बाद भी उनके ल‍िए ‘र‍िएलि‍टी चैक’ की स्‍थ‍िति बन गई। इन दिनों अनुपम खेर ह‍िमाचल प्रदेश की वादियों में हैं और यहां जब वह मॉर्निंग वॉक के लिए न‍िकले तो एक शख्‍स उन्‍हें पहचाना ही नहीं। अनुपम खेर ने अपना मास्‍क उतारकर भी उनसे पूछा लेकिन इस शख्‍स के लिए उनका नाम याद करना मुश्किल हो गया।

ऐसे में अपने एक वीडियो में अनुपम खेर इस बात पर दुखी नजर आ रहे हैं कि इतना नाम कमाने के बावजूद भी दुनिया उन्हें नहीं पहचानती तो उनको चुल्लू भर पानी में डूबने का मन कर रहा है। ये वीडियो अनुपम खेर ने Koo App पर शेयर किया है और यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस समय अनुपम खेर अपने होमटाउन शिमला में हैं। यहां जब वह मॉर्निंग वॉक पर न‍िकले तो वीडियो बना रहे थे, तभी वीड‍ियो में एक आदमी नजर आया। अनुपम ने इस शख्‍स से उनका नाम पूछा तो उसने ज्ञानचंद बताया। इसपर अनुपम ने इस आदमी से पूछा क‍ि क्‍या उसने उन्‍हें पहचाना तो उसने जवाब द‍िया, ‘नहीं।’ इसके बाद अभिनेता ने अपने मुंह पे लगा मास्क उतरा और फिर से वही सवाल पुछा। शख्स ने कहा कि “सर ! आपका नाम याद नहीं”

Anupam Khergi@anupampkher
मैं हमेशा गर्व से कहता हूँ कि मैंने 518 फ़िल्में की हैं।और मैं ये मानकर चलता हूँ कि कम से कम हमारे भारत में तो सब मुझे पहचानते ही होंगे। लेकिन शिमला की नज़दीक की पहाड़ी के पास वाले ज्ञानचंद जी ने मेरी ये ग़लतफ़हमी दूर कर दी।वो भी कितनी मासूमियत के साथ! देखिए और ज़ोर से हँसिये।😂

ज्ञानचंद के न पहचान पाने पर अनुपम खेर मजेदार अंदाज में कहते हैं इस समय “मुझे ऐसा लग रहा यही मैं चुल्लू भर पानी में डूब सकता हूं।”

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने सालों बाद उठाया बड़े राज से पर्दा, महानायक के खुलासे ने मचाई खलबली

इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्‍टर ने ल‍िखा, ‘मैं हमेशा गर्व से कहता हूं कि मैंने 518 फिल्‍में की हैं और मैं ये मानकर चलता हूं कि कम से कम हमारे भारत में तो सब मुझे पहचानते ही होंगे। लेकिन शिमला के नज़दीक की पहाड़ी के पास वाले ज्ञानचंद जी ने मेरी ये गलतफहमी दूर कर दी। वो भी कितनी मासूमियत के साथ! देखिए और ज़ोर से हँसिये।’ ये वीडियो अनुपम खेर ने Koo App पर शेयर किया है और यह वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button