कंगना रनौत ने बताई बहन पर हुए एसिड अटैक की सच्चाई, एक हादसे ने जला दी सारी खुशियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी बहन रंगोली चंदेल की तस्वीर शेयर की है। कंगना ने रंगोली की तस्वीर के जरिए बताया है कि योग जीवन के लिए कितना जरूरी है। उन्होंने लिखा कि रोग कोई भी हो योग हर मर्ज की दवा है। इससे पहले कंगना ने अपने माता-पिता, भाई अक्षत और भाभी ऋतु की योग करते कुछ तस्वीरें शेयर की थी।

अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर कंगना ने लिखा, ‘रंगोली की योग स्टोरी सबसे ज्यादा प्रेरणा देने वाली है, एक सिरफिरे आशिक ने रंगोली पर एसिड फेंका था, जब वो मुश्किल से 21 साल की थीं… थर्ड डिग्री बर्न था, करीब आधा चेहरा झुलस गया था, एक आंख की रोशनी चली गई थी, एक कान पिघल गया था और ब्रेस्ट भी गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हुए थे। रंगोली की दो-तीन साल में करीब 53 सर्जरी हुईं, लेकिन वो भी काफी नहीं थीं।’

कंगना आगे लिखती हैं, ‘मुझे सबसे ज्यादा चिंता उनके मानसिक स्वास्थ्य की थी, क्योंकि उन्होंने बोलना छोड़ दिया था… हां चाहें कुछ भी होता वो एक शब्द नहीं बोलती थीं, बस चीजों को देखती रहती थीं। रंगोली एक एयरफोर्स ऑफिसर के साथ इंगेज्ड थीं, लेकिन जब उसने एसिड अटैक के बाद रंगोली का चेहरा देखा तो कभी लौटकर उसके पास वापस आया ही नहीं। लेकिन तब भी रंगोली की आंख में एक आंसू तक नहीं था और न ही उसने एक शब्द कहा था।’

यह भी पढ़ें: आज है निर्जला एकादशी, मेष-धनु-कुंभ राशि वाले न करें ये काम

कंगना ने आगे लिखा कि मैं चाहती थी कि वो कैसे भी मुझसे बात करें, तो मैं उनको अपने साथ हर जगह ले जाने लगी, यहां तक की योग क्लास के लिए भी, उन्होंने मेरे साथ योग करना शुरू किया और मैंने उनमें एक कमाल का ट्रांसफॉर्मेशन देखा। न सिर्फ वो अपने दर्द और मेरे बुरे जोक्स पर रिएक्ट करने लगीं बल्कि उनकी एक आंख की रोशनी भी वापस आने लगी। योग हर सवाल का जवाब है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button