आईपीएल टलते ही क्रिस गेल ने खोया अपना आपा, जूते में शराब पीते आए नजर

वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल अपने स्टाइल के साथ-साथ मैदान के बाहर अपने रंगीन मिजाज के लिए काफी जाने जाते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के टल जाने के बाद गेल सीधा मालदीव में छुट्टियां मनाने चले गए हैं। इस बीच गेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ वीडियो पोस्ट किए हैं जिसमें वह पूरी तरह से नशे में चूर होते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, गेल के जरिए पोस्ट किए गए वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि वह फुल ऑन मस्ती के मूड में हैं। गेल के अलावा उनके साथ इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्रिस लिन भी दिखाई दे रहे हैं। गेल काफी मस्ती भरे मूड में नजर आते हैं और बीयर की बोतल से बीयर अपने जूते में डालकर पीते हुए नजर आ रहे है। गेल को ऐसा करता हुआ देखकर लिन और पीटरसन अपनी हंसी को नहीं रोक पाते वहीं गेल भी जमकर महफिल का आनंद उठाते हैं।

यह भी पढ़ें: राहुल वैद्य और दिशा परमार के रिश्ते पर मंडराया खतरों का साया, एक्ट्रेस ने बताया सच

गेल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक के बाद एक अनेक वीडियो शेयर किए हैं जिसमें वह केविन पीटरसन संग भी शराब का सेवन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गेल नशे में इतना अधिक चूर नजर आते हैं कि उन्हें होटल रूम में अपना कमरा खोजने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button