कोरोना से जारी जंग में आगे आए अजय देवगन, कोविड ICU बनाने में की मदद

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा दिया है। मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते कहीं बेड की कमी हो रही है, तो कहीं ऑक्सीजन कम पड़ जा रहा है। ऐसे में बिगड़ती स्थिति को देखकर एक के बाद एक सेलेब्स मदद के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने कोरोना को लेकर एक बार फिर से आम कोरोना मरीजों की मदद का फैसला किया है।

कोरोना काल में मदद के लिए आगे आए अजय देवगन:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने बॉलीवुड के अपने सहयोगियों की मदद से बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को एक करोड़ की राशि डोनेट की है। इसकी मदद से 20 कोविड बेड्स बनाने को मदद मिलेगी। ये मुंबई के शिवाजी पार्क के एरिया में बनाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि, ये राशि अजय देवगन की संस्था एनवाय फाउंडेशन द्वारा दान की गई है। इस बारे में बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट विंदू दारा सिंह ने भी ट्विटर पर पोस्ट लिखा।

मदद के लिए आगे आए सुनील शेट्टी:

सुनील शेट्टी ने एक ऑर्गेनाइजेशन संग हाथ मिलाया है जो फ्री में ऑक्सीजन सिलेंडर दे रही है। इस बात की जानकारी सुनील शेट्टी ने ट्विटर के जरिए फैन्स को दी है।सुनील शेट्टी का ट्वीट सुनील शेट्टी ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “हम सभी एक टेस्टिंग टाइम से गुजर रहे हैं, लेकिन अभी भी उम्मीद की किरण है, लोगों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाएं। फीड माई सिटी संग हाथ मिलाकर मैं खुश हूं और खुद को भाग्यशाली मान रहा हूं, ये लोग फ्री में ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर्स दे रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: राखी सावंत ने कंगना रनौत से की बड़ी अपील, एक्ट्रेस को दी देश सेवा करने की सलाह

ये सेलेब्स भी मदद के लिए आए आगे:

बता दें कि, इससे पहले अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने भी 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर मंगवाए हैं। इससे बहुत से लोगों को मदद मिलेगी। वहीं सलमान खान ने भी भाईजान्स किचन से खाना बनवाकर फ्रंटलाइन वर्कर्स में बंटवाए थे। उन्होंने खुद खाना खाकर इसकी क्वालिटी चेक की थी। सलमान खान के अलावा आयुष्मान खुराना और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने भी मदद सीएम राहतकोष में योगदान दिया। शिल्पा शेट्टी, भूमि पेडनेकर, सुष्मिता सेन, कटरीना कैफ विक्की कौशल जैसे सितारे भी कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आ चुके हैं।

Related Articles

Back to top button