एक बार फिर से वायरल हुई TIK TOK की करीना, अदाएं देख लोग हुए कंफ्यूज

करीना कपूर खान हाल ही में दूसरी बार मां बनी है। ऐसे में फैंस करीना के बारे में जानने के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें काफी सर्च कर रहे है। सर्च करने पर करीना कपूर जैसी दिखने वाली टिक टॉकर शनाया सचदेवा भी लोगों के डिजिटल स्क्रीन पर सामने आ रही है। आपको बता दें कि शनाया सचदेवा मशहूर टिक टॉकर है और बिल्कुल करीना कपूर खान की कॉपी दिखती है। उनके कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। वायरल हो रहे वीडियोज को देखने के बाद लोग उन्हें टिकटॉक की करीना बताते है।

वीडियो में शनाया का मेकअप और ड्रेसअप बिल्कुल करीना कपूर की तरह ही है। शनाया करीना के गानों और डायलॉग्स पर लिपसिंक करती है, उनकी मिमिक्री भी करती है। कभी ‘जब वी मेट’ मूवी के डायलॉग्स बोलती है, तो कभी ‘मैं प्रेम की दीवानी हूं’ फिल्म के लाइन्स… जिसके वजह से लोग एक बार के लिए कन्फ्यूज हो जाते है कि कही ये करीना कपूर खान तो नहीं है…

यह भी पढ़ें: कपिल शर्मा की ऐसी हालत देख फैंस के उड़े होश, व्हीलचेयर पर देख हुए हैरान

आपको बता दें कि करीना कपूर खान ने 21 फरवरी को अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया। वो अपने नए मेहमान के साथ घर लौट आई है और सोशल मीडिया पर फिर से एक्टिव हो गई है। उन्होंने घर पहुंचने के बाद पहला पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में सैफ अली खान की आने वाली फिल्म ‘भूत पुलिस’ का पोस्टर था। इस पोस्टर को करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर अपटेड किया, इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा- ‘ठहाकों के साथ डर से चिल्लाने के लिए तैयार रहें… भूत पुलिस 10 सितंबर को रिलीज हो रही है..’

Related Articles

Back to top button