विधानसभा के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत से सनसनी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा और लोक भवन के गेट नंबर 3 के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत हो गई है। अमेठी की साफिया नाम की महिला की इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल में मौत हो गई।

बता दें कि अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली मां बेटी जमीन संबंधित विवाद में न्याय न मिलने से परेशान मां बेटी ने लोक भवन के सामने कुछ दिन पहले आत्मदाह करने आयी थी। गंभीर रुप से जख्मी मां की मौत हो गई तो बेटी का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था।

Related Articles

Back to top button