इजरायली दूतावास के सामने हुआ जबरदस्त धमाका, शीशों के उड़ गए परखच्चे

नई दिल्ली के लुटियंस जोन में इजरायली दूतावास के पास आज शाम विस्फोट हुआ है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल जांच के लिए पहुंच गई है। पुलिस के अनुसार, इस धमाके से 4-5 कारों के शीशे टूट गए हैं। फिलहाल लो-इंटेसिटी के इस विस्फोट में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

विस्फोट से कांप उठा इलाका

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया। सीआरपीएफ के जवानों को भी बुला लिया गया है। श्वान दस्ते के साथ यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं कोई और विस्फोटक तो आसपास नहीं है।

एंटी टेरोरिस्ट स्क्वायड मौके पर पहुंच कर विस्फोट वाली जगह छानबीन में जुट गई है। एनआईए की टीम भी घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है।

यह भी पढ़ें: मस्जिद को लेकर बयान देकर बुरे फंसे ओवैसी, मुस्लिम उलेमाओं ने दी नई सलाह

पहली नजर में यह आईईडी विस्फोट होने की आशंका व्यक्त की गई है। उल्लेखनीय है कि साल 2012 में इजराइली दूतावास की एक कार को भी निशाना बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button