ममता के करीबी सांसद ने अपनाया बागी तेवर, तृणमूल को लग सकता हैं बड़ा झटका

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सूबे की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली इस पार्टी के लिए सबसे बड़ी मुसीबत उन्ही की पार्टी के नेता साबित हो रहे हैं, जो बगावती तेवर दिखाते हुए अपनी ही पार्टी की खिलाफत करते नजर आ रहे हैं। अभी बीते महीने जहां पार्टी के कद्दावर नेता शुभेंदु अधिकारी ने तृणमूल का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। वहीँ ममता बनर्जी के एक और करीबी ने बगावती तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।  

सांसद ने फेसबुक पोस्ट मचाई सियासी हलचल

दरअसल, तृणमूल सांसद शताब्दी रॉय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पार्टी से अपनी नाराजगी को बयां किया है। अभिनेत्री से नेता बनीं रॉय ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि मुझसे लोग पूछ रहे हैं कि मैं पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में क्यों नहीं दिख रही हूं। मुझे अपने लोगों के साथ रहना पसंद है। लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो नहीं चाहते कि मैं आप सबके साथ रहूं। अक्सर मुझे कार्यक्रमों के बारे में सूचित नहीं किया जाता है, मैं क्या कर सकती हूं?

यह भी पढ़ें : यूपी चुनाव को लेकर मायावती ने किया बड़ा ऐलान, टूटकर बिखर गए ओवैसी के सपने

तृणमूल सांसद ने मतदाताओं के नाम संदेश में लिखा कि उन्हें पार्टी के कुछ लोगों द्वारा नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही है। शताब्दी रॉय फैन क्लब नाम के फेसबुक अकाउंट पर अपलोड किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि अगर मैं कोई निर्णय लेती हूं तो मैं इसे 16 जनवरी को दो बजे घोषित करूंगी। मैं काम करने की पूरी कोशिश करती हूं, यहां तक कि दुश्मन भी इसे स्वीकार करते हैं। इसलिए इस नए साल में मैं एक निर्णय लेने की कोशिश में हूं, ताकि मैं आपके साथ पूरी तरह से रह सकूं।

Related Articles

Back to top button