कांग्रेस का राग अलापते नजर आई आप, ओवैसी और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना

अभी तक कई कांग्रेस नेता AIMIM प्रमुख ओवैसी पर आरोप मढ़ते हुए उनकी पार्टी को भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाती नजर आते रहे हैं। अब यही राग आप सांसद संजय सिंह ने भी अलापना शुरू कर दिया है। दरअसल, आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो AIMIM चुनाव लड़ेगी एक ओवैसी के नेतृत्व में और एक योगी के नेतृत्व में। उनका यह बयान भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आया है।

ओवैसी को लेकर आप सांसद ने दिया बयान

आप सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओवैसी और योगी का अवैध गठबंधन हो चुका है जिसका खुलासा भाजपा के एक जिम्मेदार सांसद ने किया है इसके बारे में आदित्यनाथ जी को स्पष्टीकरण देना चाहिए की ये कैसा मिलाजुला खेल खेल रहे हैं? उन्होंने कहा भाजपा उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही है दरअसल वो ओवैसी के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रहे हैं। इसका सच क्या है उत्तर प्रदेश की जनता जानना चाहती है भाजपा को इस अवैध गठबंधन का सच जनता को बताना चाहिए।

संजय सिंह ने यह बताया कि भाजपा के सांसद ने यह भी कहा की ओवैसी ने बिहार में भी भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था, बंगाल में भी मिलकर चुनाव लड़ेंगे और उत्तर प्रदेश में भी योगी और ओवैसी मिलकर चुनाव लड़ेंगे भाजपा जनता को गुमराह करके वोट पाना चाहती हैं। उत्तर प्रदेश की जनता योगी जी से पूछना चाहती है कि आखिर भाजपा सांसद के बयान  का सच क्या है ?  भाजपा की यह घिनौनी राजनीति जनता के सामने आनी चाहिए।

संजय सिंह ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि योगी जी औवेसी को उत्तर प्रदेश में रैली करने देते है लेकिन आम आदमी पार्टी को अपने सरकारी स्कूल भी नहीं देखने दे रहे है।

यह भी पढ़ें: नौवें दौर की बातचीत से पहले सामने आया किसान नेता का बड़ा बयान, कल होगी बैठक

आपको बता दें कि इसके पहले साक्षी महाराज ने अपने एक बयान में कहा था कि यह ईश्वर की कृपा है। ईश्वर उन्हें शक्ति दें। उन्होंने बिहार में हमारी मदद की और अब वे उत्तर प्रदेश के पंचायत और विधानसभा चुनावों में और पश्चिम बंगाल के चुनावों में भी हमारी मदद करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button