गिलक्रिस्ट ने बताई ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को मिली हार की वजह…

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने सोमवार को वह वजह बताई, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। दरअसल, एडम गिलक्रिस्ट ने भारतीय टीम को एडिलेड में मिली हार कि वजह भारतीय बल्लेबाजों की एकाग्रता की कमी बताई। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में वो एकाग्रता नहीं दिखा सकी जो वो पहली पारी में दिखा पाई थी।

गिलक्रिस्ट ने पृथ्वी शॉ को बताया जिम्मेदार

एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय टीम 36 रनों पर ही ढेर हो गई थी जो टेस्ट की एक पारी में उसका न्यूनतम स्कोर है।

गिलक्रिस्ट ने मिड-डे अखबार में अपने कॉलम में लिखा है, पहली पारी को देखें तो मुझे लगता है कि चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली द्वारा की गई धीमी बल्लेबाजी, शानदार डिफेंसिव बल्लेबाजी थी। यह भारत दूसरी पारी में नहीं दोहरा सकी।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर ने लिखा कि पहली पारी में लगा कि भारत रन बनाने के मौके नहीं तलाश रही है, लेकिन कोहली की मास्टरक्लास पारी, साथ में पुजारा और अजिंक्य रहाणे की पारियों ने यह सुनिश्चित किया कि भारत 244 तक पहुंचे।

गिलक्रिस्ट का मानना है कि सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के दोनों पारियों में जल्दी आउट होने से टीम पर अतिरिक्त दबाव आ गया। उन्होंने लिखा कि दोनों पारियों में शॉ के जल्दी आउट होने से टीम बैकफुट पर आ गई। इसका एक और मतलब यह है कि उनकी तकनीक का विश्लेष्ण किया गया और उनके बल्ले तथा पैड के बीच गैप को पूरी तरह से फायदा उठाया गया। यह उनके लिए चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने थामा तृणमूल का झंडा, तो बीजेपी सांसद ने कर ली तलाक देने की तैयारी

बाएं हाथ के पूर्व बल्लेबाज ने लिखा, शॉ बड़े शॉट्स खेलने के भी आदि हैं जो आस्ट्रेलिया में उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। वह प्रतिभाशाली युवा हैं, उनका प्रदर्शन चयनकर्ताओं को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए परेशानी में डाल देगा।

Related Articles

Back to top button