विकास दुबे गैंग को शरण देने वालों पर शिकंजा, दो गिरफ्तार

लखनऊ। कानपुर के पांच लाख के इनामी विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद यूपी पुलिस एक्शन मोड में है। अब उसके गुर्गों को शरण देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के रडार पर हैं। कानपुर पुलिस ने शनिवार सुबह विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने विकास दुबे के गुर्गों को शरण देने वाले दोनों मददगारों को गिरफ्तार करने के बाद उन पर FIR दर्ज की है। उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इन पर बदमाशों को शरण देने का आरोप है।

इनके ऊपर आरोप है कि चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो- तीन जुलाई की रात पुलिस बल पर हमले के कई आरोपियों को इन लोगों ने अपने घर में शरण दी। दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हैं।

कानपुर के चौबेपुर के बिकरू गांव में एक सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपित विकास दुबे की शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। विकास दुबे पर 5 लाख का इनाम था।

गौरतलब है कि शुक्रवार को ही तड़के सुबह उत्तर प्रदेश के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी विकास दुबे को मार गिराया गया था। कानपुर के बिकरू गांव में 2 जुलाई को आठ पुलिसकर्मियों की हत्या मामले में ये बड़ी पुलिसिया कार्रवाई थी।

Related Articles

Back to top button