त्योहार पर गरीबों की रसोई होगी रोशन, उज्ज्वला योजना में मुफ्त रिफिल होंगे दो सिलेंडर

 लखनऊ। योगी सरकार ने दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है। दीपावली पर एक-एक मुफ्त एलपीजी सिलेंडर रिफिल किया जायेगा। ये प्रस्ताव शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में पारित किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में पात्र लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल मिलेंगे। इस पर राज्य सरकार 2142.78 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस बात की जानकारी खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने दी।

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार की पहल: हर विधानसभा में लगेंगे दिव्यांग कल्याण शिविर, मिलेंगे कृत्रिम अंग व उपकरण

 कब-कब मिलेगा लाभ

 खाद्य एवं रसद मंत्री मनोज पांडेय ने बताया कि, गरीब परिवारों को रसोई गैस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंत्रिपरिषद ने योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

Ujjwala Yojana

उन्होंने बताया कि , पहला मुफ्त रिफिल अक्टूबर से दिसंबर 2026 के बीच दीपावली के मौके पर और दूसरा जनवरी से मार्च 2027 के बीच होली के मौके पर दिया जाएगा।

इन्हें मिलेगा लाभ

मंत्री ने बताया कि,  योजना का लाभ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उन्हीं लाभार्थियों को मिलेगा, जिनके बैंक खाते आधार से जुड़े होंगे और आधार प्रमाणीकरण पूरा होगा। सरकार ने पात्रता के लिए यह शर्त निर्धारित की है।

पिछले वर्षों की व्यवस्था रहेगी जारी

आपको बता दें कि, योगी सरकार पिछले वित्तीय वर्षों में भी दीपावली और होली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो मुफ्त सिलेंडर रिफिल उपलब्ध कराती रही है। अब चालू वित्तीय वर्ष में भी यह व्यवस्था जारी रहेगी। सरकार का मानना है कि, इससे गरीब परिवारों में स्वच्छ ईंधन का उपयोग बढ़ेगा और महिलाओं व  बच्चों को परंपरागत ईंधन के धुएं से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्हें आर्थिक मदद भी मिलेगी

 

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार ने तैयार किया NCR की हवा को शुद्ध करने का खाका

Related Articles

Back to top button