
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कृष्ण कुमार ओझा को उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव यूनियन (PCU) की प्रबंध समिति में संचालक मनोनीत किया गया है। श्री ओझा सहकार भारती के सक्रिय कार्यकर्ता एवं संगठन के केन्द्रीय आईटी सेल के सह-प्रमुख हैं। सहकारिता क्षेत्र में उनके व्यापक अनुभव को देखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें इस पद पर नामित किया है।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में हाउस टैक्स बढ़ाने की तैयारी, 15 साल बाद बदलेंगी दरें
संगठन की तरफ से जताया आभार
इस उपलब्धि पर बीते शनिवार को सहकार भारती के प्रदेश कार्यालय में श्री ओझा का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, सहकार भारती के कार्यकर्ता सहकारिता क्षेत्र में शुद्धि, वृद्धि और समृद्धि की दिशा में निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने श्री ओझा को पीसीयू में निदेशक नामित किए जाने के लिए प्रदेश के सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के प्रति संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर कृष्ण कुमार ओझा ने कहा कि, वे सरकार द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। उन्होंने सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी पाठक, प्रदेश मंत्री कैलाश नाथ निषाद, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश संपर्क प्रमुख अशोक कुमार शुक्ला सहित संतोष पाल सिंह, संजय सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, विभाग प्रमुख लखनऊ रामकुमार दीक्षित, पीयूष कुमार मिश्रा, विशाल कपूर, संजय श्रीवास्तव, शिवपाल सिंह, सतीश दीक्षित एवं प्रेमचंद लोधी आदि उपस्थित रहे। सभी ने कृष्ण कुमार ओझा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में आधार केंद्रों का बड़ा विस्तार, 32 जिलों में शुरू हुई सेवा



