हुंदै की फरवरी में कुल बिक्री 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई पर

हुंदै मोटर ने कहा कि यह फरवरी माह में उसकी कुल और घरेलू बाजार में बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

नयी दिल्ली। हुंदै मोटर इंडिया की कुल वाहन बिक्री फरवरी, 2026 में सालाना आधार पर 12.6 प्रतिशत बढ़कर 66,134 इकाई रही है। हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। फरवरी में कंपनी की घरेलू बिक्री 9.8 प्रतिशत बढ़कर 52,407 इकाई रही, जबकि निर्यात 24.8 प्रतिशत बढ़कर 13,727 इकाई पर पहुंच गया।हुंदै मोटर ने कहा कि यह फरवरी माह में उसकी कुल और घरेलू बाजार में बिक्री का सबसे ऊंचा आंकड़ा है।

एचएमआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तरुण गर्ग ने कहा, हमने 2026 की शुरुआत शानदार तरीके से की। जनवरी में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री हासिल की, और यह रफ्तार फरवरी में भी जारी रही। हमारी कंपनी के 30 साल पूरे होने वाले हैं। हमारा मकसद साफ है। हम सभी को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी तक पहुंच देना चाहते हैं और वाहन के स्वामित्व के अनुभव को बेहतर बनाना चाहते हैं।

 

Related Articles

Back to top button