दिवाली पर सीएम योगी ने हनुमानगढ़ी में टेका माथा,सरजू घाट का किया निरीक्षण

देशभर की निगाहें रामनगरी की भव्य दीपावली पर टिकी हुई हैं क्‍योंकि राम मंदिर की नींव पड़ने के बाद अयोध्या की पहली दिवाली है। एक ओर जहां अयोध्या में शुक्रवार को 5 लाख 51 हजार से अधिक दीये जलाए गए तो वहीं, आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इसके बाद वह गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1327451771355033600

यह भी पढ़ें: वरिष्ठ पत्रकार की संदिग्ध मौत पर भड़के राहुल गांधी, बीजेपी पर लगाए बड़े आरोप

मुख्‍यमंत्री ने साथ ही कारसेवक पुरम पहुंचकर ट्रस्ट के पदाधिकारी और साधु संतों से मुलाकात की। उन्‍होंने महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दस से मुलाकात कर राम की पैड़ी का निरीक्षण किया।

https://twitter.com/ANINewsUP/status/1327476027841413120

अगले साल जलाए जाएंगे 7.51 लाख दीये

इस बार अयोध्या में 5 लाख 51 हजार से अधिक दीये जलाये गए। दीपोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि अगले साल की दिवाली और भी खास होगी। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि अगले साल अयोध्या में 7.51 लाख दीये जलाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button