यूपी में पिछले 24 घण्टे में 5827 कोरोना पॉज़िटिव केस मिले

लखनऊ। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद के मुताबिक यूपी में पिछले 24 घण्टे में 5827 कोरोना पॉज़िटिव केस मिले । 84 संक्रमितों की मौत हुई, 6594 संक्रमित उपचारित हो कर घर गए।

उनके मुताबिक यूपी में कोरोना से अब तक 4953 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में रिकवरी 79.39% है । प्रदेश में अब तक 83 लाख 99 हज़ार 785 सैम्पल टेस्ट किये गए हैं। अब तक 1 लाख 78 हज़ार 123 लोगों ने होम आईसोलेशन की सुविधा ली है। अब तक 1 लाख 43 हज़ार 436 स्वास्थ हो गए हैं, होम आईसोलेशन की सुविधा ख़त्म हो गई है।

Related Articles

Back to top button