
ललितपुर। उत्तर प्रदेश के आभूषण बाजार में अपनी पैठ मजबूत करते हुए देश के प्रतिष्ठित ब्रांड ‘किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी’ ने बुधवार को ललितपुर में अपने 27वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। स्टेशन रोड पर प्रेरणा ट्रेडर्स के सामने स्थित इस नए आउटलेट का उद्घाटन हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक घनश्याम ढोलकिया की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस नए शोरूम के खुलने से ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को अब अंतरराष्ट्रीय स्तर के डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी के डिजाइन स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगे।
उद्घाटन के विशेष अवसर पर ग्राहकों के लिए खुशियों का दोहरा तोहफा देते हुए कंपनी ने ‘अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन’ के तहत ‘द बिगेस्ट फेस्टिव ऑफर’ की शुरुआत की है। इस ऑफर के माध्यम से डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर फ्लैट 40% और गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्जेस पर 30% की भारी छूट दी जा रही है। साथ ही, लॉन्चिंग के पहले दिन खरीदारी करने वाले ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी पर अतिरिक्त 5% की विशेष छूट का लाभ भी दिया गया।
ललितपुर में मौजूद ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनी ने उपहारों की भी झड़ी लगा दी है। चुनिंदा खरीद पर 10 ग्राम और 20 ग्राम के चांदी के सिक्के मुफ्त दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, पुराने सोने के बदले नई ज्वेलरी खरीदने पर 100% एक्सचेंज वैल्यू और ICICI बैंक के कार्ड्स पर 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। सोने की बढ़ती कीमतों के बीच ग्राहकों को राहत देने के लिए ‘डबल रेट प्रोटेक्शन’ स्कीम भी पेश की गई है, जिसके तहत ग्राहक मात्र 25% डाउन पेमेंट देकर सोने की दर को लॉक कर सकते हैं।
इस अवसर पर घनश्याम ढोलकिया ने अपने संबोधन में कहा कि ललितपुर में इस नए स्टोर का विस्तार ‘हर घर किसना’ के हमारे विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। हम न केवल आभूषण बेच रहे हैं, बल्कि अक्षय हैप्पीनेस कैंपेन के जरिए ग्राहकों के उत्सवों में खुशियां जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। किसना के सीईओ पराग शाह ने भी इस विस्तार पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य ग्राहकों को एक प्रीमियम और पारदर्शी शॉपिंग अनुभव प्रदान करना है, जहां उन्हें बेहतरीन वैल्यू के साथ शानदार डिजाइन मिल सकें।
ललितपुर फ्रेंचाइजी के मालिक सुधीर श्रीवास्तव और उनके परिवार ने इस साझेदारी पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि किसना की विरासत और गुणवत्ता के प्रति समर्पण हमें स्थानीय बाजार में एक अलग पहचान दिलाएगा। व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों को निभाते हुए इस लॉन्च के मौके पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। साथ ही, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जो ब्रांड की सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह नया शोरूम अब ललितपुर के आभूषण प्रेमियों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया है।



