उत्तराखंड : मध्य प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बुलडोजर से फूल बरसाकर हुआ स्वागत, विपक्ष पर बोला ज़ोरदार हमला

चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश पहुंचे उत्तराखंड के सीएम धामी ने विपक्ष पर ज़ोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बाबर और औरंगजेब जैसे क्रूर शासक सनातन को खत्म नहीं कर पाए तो घमंडिया गठबंधन क्या चीज है? उन्होंने कहा कि सनातनियों को इन सभी ठगबंधनों से दूर रहने की आवश्यकता है।

सीएम धामी मध्य प्रदेश की खुरई विधानसभा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होने कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने जा रही है। रोडशो में पहुंचने के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने बुलडोजर से फूलों की वर्षा के बीच उनका और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का भव्य स्वागत किया।

भारत नाम से आखिर दिक्कत क्यों?
जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सीएम धामी की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि धामी ने देवभूमि की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल कर रख दी है। सीएम धामी ने कहा, आजादी के बाद जिन सरकारों ने इस देश पर राज किया, उन्होंने उत्तराखंड और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों की पहचान को खत्म करने का पूरा प्रयास किया।

कांग्रेस की सरकार ने जो हमें दिया, उसे हम और आप, कभी आपातकाल तो कभी विभिन्न घोटालों के नाम से जानते हैं। आज विपक्ष के ये नौसिखिया नेता सनातन धर्म को खत्म करने जैसी बेहूदी बेकार बातें कर रहे हैं। मुझे एक बात समझ में नहीं आती कि इन्होंने भले ही अपना नाम ’’इंडिया’’ रख लिया हो परन्तु इन्हें ’’भारत’’ नाम से आखिर इतनी क्या दिक्कत है?

उत्तराखंड में जल्द UCC करेंगे लागू
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हम उत्तराखंड में जल्द समान नागरिक आचार संहिता (UCC) को लागू करेंगे। जिसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है और दावे से कह सकता हूं कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद यहां भी UCC लागू करने का कार्य अवश्य किया जाएगा। इसके अलावा हमने उत्तराखंड में लैंड जिहाद के खिलाफ भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई करते हुए 483 अवैध मजारों को ध्वस्त कर करीब 33 सौ एकड़ सरकारी जमीन मुक्त करवाई है। साथ ही देवभूमि में जहां एक ओर धर्मांतरण रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है, वहीं परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी भारत का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून बनाया है।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button