बड़ी खबर : लखनऊ में हुआ हादसा, रेलवे कॉलोनी में मकान ढहा, मलबे में दबकर हुई 5 की मौत

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली रेलवे कॉलोनी में देर रात एक मकान की छत ढह गई, जिससे 5 लोगों की दब जाने से मौत हो गई। बरसात के बाद मकान और कमजोर हो गया था। सुबह सफाईकर्मियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पुलिस और NDRF की टीम पहुंची।

टीम ने मलबा हटाकर 5 लोगों को बाहर निकला और उन्हें इलाज के लिए लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुबह लोगों का तांता लग गया जिसे संभालने के लिए और पुलिस बुलानी पड़ी।

कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं, मकान जर्जर
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की फतेह अली कॉलोनी में करीब 200 परिवार रहते हैं। कॉलोनी के अधिकतर मकान जर्जर हैं। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन ने लोगों से मकान खाली नहीं करवाए गए। जिसके चलते यह दर्दनाक हादसा हुआ।

देखते देखते ढह गया मकान, बिखर गया परिवार
जिस मकान की छत गिरी उस वक्त मकान में 5 लोग थे, जिनकी मलबे में दबने से मौत हुई है। सतीश चंद्र के पिता रामचंद्र पहले रेलवे में थे जिनकी मृत्यु के बाद मां का भी निधन हो गया और सतीश चंद्र को अनुकंपा पर नौकरी मिलने की उम्मीद थी। सतीश अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे जबकि सतीश के भाई अमित भी रेलवे में है।

आपको बता दे, इस घटना पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शोक जताया और त्वरित राहत कार्य के आदेश दिए हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए तुरंत ही स्थानीय अधिकारियों से वार्ता कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि रेलवे का यह मकान काफी पुराना था। अन्य कोई व्यक्ति इसमें फंसा ना हो। इस कारण मलबे को तुरंत हटाया जा रहा है। डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित परिवार के शेष परिजनों को सरकार की ओर से हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button