देहरादून में लगातार बढ़ रहा डेंगू प्रकोप, दून अस्पताल में वार रूम किये गए तैयार, भर्ती हैं 202 मरीज

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में अस्पताल में 2 जुलाई से अब तक डेंगू के लक्षण आने वाले लगभग 1200 से अधिक मरीजों का इलाज हो चुका है। इसमें से लगभग 459 डेंगू के पॉजिटिव मरीज थे। इस समय में भी करीब 155 मरीज डेंगू के लक्षण वाले और 47 डेंगू के एक्टिव मरीज यहां भर्ती हैं। दून अस्पताल के M.S. कार्यालय में सोमवार को हुई समन्वय समिति की मीटिंग में इसकी पुष्टि हुई।

M.S. डॉ. अनुराग अग्रवाल के मुताबिक, डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों में वार रूम तैयार किया जा रहा है। इसका इंचार्ज मेडिसिन विभाग के हेड डॉ. नारायणजीत सिंह को चुना गया है। अस्पताल में डॉ. नारायणजीत के निर्देशन में भर्ती हुए सभी डेंगू मरीज व डेंगू के लक्षण वाले मरीजों का इलाज किया जायेगा।

OPD में देखे गए 2636 मरीज
डॉ. अनुराग ने जानकारी देते हुए कहा कि ब्लड बैंक में प्रतिदिन 50 से 60 यूनिट प्लेटलेट्स की डिमांड बढ़ रही है। इसमें 30 से 40 यूनिट ब्लड बैंक पूरी कर रहा है। रोजाना 7 से 10 मरीजों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स दिए जा रहे हैं। एक दिन पहले अस्पताल की OPD में 2,636 मरीज आये। पैथोलॉजी लैब में तकरीबन 3,353 सभी तरह की जांच और 317 एलाइजा जांच की गई। इमरजेंसी OPD 600 से अधिक रही। 176 मरीजों को भर्ती किया गया।

MDDA में रक्तदान शिविर लगाएगा दून हॉस्पिटल
रविवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने रक्तदान की अपील की थी। इसके अलावा MDDA वीसी बंशीधर तिवारी ने दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य को फोन कर MDDA में रक्तदान शिविर लगाने को कहा है। MDDA के सभी कर्मचारी, अधिकारी डेंगू में रक्तदान करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। प्राचार्य ने चिकित्सा अधीक्षक को शिविर लगाने के लिए आदेश दिया है। इस मीटिंग में समन्वय समिति की बैठक हुई जिसमें डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. नारायण जीत, डॉ. नूतन के साथ-साथ और भी जानकार चिकित्सक मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : उत्तराखंड विस मानसून सत्र 2023: विधानसभा सत्र में आज अनुपूरक बजट होगा पेश, सत्र आज ही हो सकता है संपन्न

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button