उत्तर प्रदेश : बहन से छेड़खानी होने पर भाई की पीट-पीटकर हत्या, घेरकर किया था हमला

प्रयागराज के खीरी में अपनी चचेरी बहन से छेड़खानी होने पर 10वीं में पढ़ने वाले छात्र सत्यम शर्मा(16) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच सड़क पर घेरकर उस पर हमला किया था। पुलिस ने आक्रोशित माहौल को देखते हुए शव को तुरंत अस्पताल भेजवा दिया तो आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने खीरी चौराहे पर जाम लगा दिया। इस मामले में पुलिस ने अबतक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इलाके में आक्रोश के माहौल को देखते हुए भारी पुलिसबल तैनात कर दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र पुरादत्तु गांव का रहने वाला मनोकामना शर्मा का बेटा था। उसके पिता का निधन हो चुका है। वह परमानंद इंटर कॉलेज में पढ़ाई करता था। उसकी चचेरी बहन भी इसी स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा है। बीते दिन सोमवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद दोनों भाई-बहन वापस घर जा रहे थे। दोनों तुर्कपुरवा मोहल्ले में पहुंचे थे कि तभी उसी मोहल्ले के रहने वाले गैरसमुदाय के कुछ युवकों, जो उसी स्कूल के ही छात्र हैं, उन लोगों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की। इस पर बहन ने शोर मचाया तो भाई सत्यम उन युवकों से भिड़ गया। इस पर सभी युवकों ने मिलकर उसे घेर लिया और पटरे से पीट-पीट कर मार डाला।

इसके बाद सभी हमलावर वहां से भाग निकले। घायल सत्यम आधे घंटे तक सड़क पर पड़ा रहा। इस मामले की सूचना खीरी पुलिस तक पहुंची। पुलिस गंभीर हालत में छात्र को लेकर तुरंत एसआरएन अस्पताल के लिए रवाना हो गई। लेकिन, वहां पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीँ, मौके पर पहुंचे परिजनों को बेटे की मौत की खबर मिली तो वह आक्रोशित हो उठे। उधर जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी इकठ्ठा हो गए और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किए जाने की मांग को लेकर, आक्रोश में आकर, खीरी चौराहे पर लगा दिया और वाहनों की आवाजाही को रोक दिया।

जानकारी पर आसपास के थानों की फ़ोर्स लेकर एसीपी कौंधियारा राजीव यादव भी आ गए। वह परिजनों को समझाते रहे, लेकिन बात नहीं बनी। बता दे, छात्रों का आपस में झगड़ा हुआ था और इस मामले की जांच जारी है।

यह भी पढ़े : लोकसभा 2024: वाराणसी के अलावा इन दो सीटों से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका, राहुल और सोनिया भी मैदान में उतरने को तैयार

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button