‘मेड इन हेवेन सीजन 2’ में किसकी एंट्री होगी, इस दिन हो रही रिलीज

लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मेड इन हेवेन’ का पहला सीजन साल 2019 में प्रीमियर हुआ था और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया था। अब उन्हें सीरीज के दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार है। इस महीने की शुरुआत में, निर्माता जोया अख्तर ने दूसरे सीजन की आधिकारिक घोषणा की थी। और अब, नवीनतम अपडेट के अनुसार, इस सीरीज का रिलीज दिन भी घोषित हो गया है।

इस दिन रिलीज़ होगी
आपको बता दे, ‘मेड इन हेवेन सीजन 2’ की रिलीज डेट है 10 अगस्त, जो कि ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगी। इस सीरीज का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घायवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और जोया अख्तर ने किया है। इसे फरहान अख्तर के भाई और एक्टर फरहान अख्तर और रितेश सधवानी के एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के साथ, जोया और रीमा के टाइगर बेबी प्रोडक्शन हाउस ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

यह भी पढ़े : मॉनसून सत्र : गौरव गोगोई ने सदन में पेश किया अविश्वास प्रस्ताव, स्पीकर ने दी बहस की इजाजत, सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित

नई एंट्री किसकी होगी ?
आपको बता दे, इस शो के प्रमुख कलाकारों में इस बार शोभिता धूलिपाला के साथ मोना सिंह और इश्वाक सिंह की भी नई एंट्री होगी। इसे दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित बताया जा रहा है जिसमें भारतीय शादियों के ठाट-बाट को खूबसूरती से दिखाया गया है। सीरीज के निर्माता जोया अख्तर और रीमा कागती ने शो के बारे में कहा है कि उनके दिल में ‘मेड इन हेवेन’ के लिए एक ख़ास जगह है, क्योंकि इसमें कई क्रिएटिव लोगों ने एक साथ काम किया है।

यह भी पढ़े : कैसे दे लड़कों को अच्छी परवरिश, अपने बेटों को बचपन से ही सिखाएं ये कुछ ख़ास आदतें

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button