प्रधानमंत्री उत्तराखंड का कर रहे हैं सतत विकास : पुष्कर सिंह धामी

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड का सतत विकास कर रहे हैं। उनके विजन और दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड विकास की नई ऊंचाई छू रहा है। प्रधानमंत्री के द्वारा दी गईं अट्ठारह हजार करोड़ की योजनाएं इसका प्रमाण हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरे देश को एक सूत्र में बांधने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने उन राजनीतिक दलों पर भी तंज किया, जिन्होंने प्रदेश की जनता को चलने और ठगने का काम किया है। कहा कि जनता को चलाना आसान होता है, लेकिन जनता वोट की चोट से अपना बदला ले लेगी। मुख्यमंत्री ने राजनीतिक दलों को भी सचेत किया जो देश की विरुद्ध जनता के विरुद्ध कार्य करते हैं। ऐसे दलों को जनता आने वाले चुनाव में उनको उनकी असलियत बता देगी। उन्होंने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा संगठन है जो जनहित, समाज हित की सोचता है।

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले RLD को करारा झटका, 12 प्रत्याशी अयोग्य घोषित

उन्होंने कहा कि हमारी मान्यता है सबका साथ, सबका विकास सबका विश्वास। लेकिन अन्य दलों में ऐसा नहीं है। उनके लिए एक परिवार, एक विचार ही सब कुछ है। उन्होंने कहा कि जनता सुविज्ञ है, सब कुछ जानती है और अवसर आने पर ऐसे स्वार्थी तत्वों का सफाया करेगी। उन्होंने मंचासीन अतिथियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि सब के मार्गदर्शन में हम प्रदेश को आगे बढ़ाने की यथासंभव कोशिश करेंगे।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button