प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस को सिखाया देशभक्ति का पाठ, गोडसे को लेकर दिया बड़ा बयान

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के गोडसे को हिंदुस्तान का पहला आतंकी कहने पर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया है। इस पर उन्होंने बड़ा बयान तक दे दिया है।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के गोडसे को हिंदुस्तान का पहला आतंकी कहने पर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देशभक्तों को गालियां दी हैं। उसने भगवा आतंक तक कह दिया है इससे ज़्यादा उसकी निकृष्टता और क्या होगी।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर किसानों और सरकार दोनों ने जताई निराशा, यह है वजह

प्रज्ञा ठाकुर ने कांग्रेस को सिखाया देशभक्ति का पाठ, गोडसे को लेकर दिया बड़ा बयान

बता दें कि अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के नाथूराम गोडसे को भारत का पहला आतंकवादी करार दिया है। उनके इस बयान पर भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देशभक्तों को गालियां दी हैं। उसने भगवा आतंक तक कह दिया है इससे ज़्यादा उसकी निकृष्टता और क्या होगी। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के गोडसे को हिंदुस्तान का पहला आतंकी कहने पर भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के नेताओं को देशभक्ति का पाठ पढ़ाया है। इस पर उन्होंने बड़ा बयान तक दे दिया है।

आपको बता दें कि नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या की थी। लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे को देशभक्त करार दिया था। इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ। बीजेपी को सफाई देनी पड़ गई थी और पार्टी को प्रज्ञा ठाकुर के बयान से अलग कर लिया।

उधर खबरों के मुताबिक ग्वालियर जिला प्रशासन के दखल देने के बाद हिंदू महासभा ने ग्वालियर में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की ज्ञानशाला को मंगलवार को बंद कर दिया है। इस ज्ञानशाला की शुरुआत दो दिन पहले 10 जनवरी को ग्वालियर में हिंदू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने दफ्तर में की थी।

इसकी जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने महासभा के पदाधिकारियों से बात की और उस इलाके में धारा 144 लगाकर उन्हें किसी प्रकार की शांति भंग नहीं होने देने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button