विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चोपड़ा ने जीता स्वर्ण पदक, पाकिस्तानी खिलाड़ी को हराकर बने चैम्पियन

भारत के गोल्ड स्टार जेवलिन थ्रो के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है। पिछले साल 2022 में हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले इस खिलाड़ी ने अब विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। नीरज ने हंगरी के बुडापेस्ट में रविवार यानी की 27 अगस्त को आयोजित हुए इस जेवलिन थ्रो इवेंट में अपना ज़बरस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 88.17 मीटर को निशाना बनाया और स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। नीरज चोपड़ा फाइनल में पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम को हराकर चैम्पियन बने।

आपको बता दे, पकिस्तान के अरशद नदीम ने 87.82 मीटर के थ्रो पर निशाना साधा और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, चेक गणराज्य के जाकुब वेदलेच ने 86.67 मीटर को निशाना बनाया और कांस्य पदक जीता। नीरज के साथ फाइनल में भारत के दो अन्य खिलाड़ी डीपी मनु और किशोर जेना भी शामिल थे। किशोर 84.77 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ पांचवें स्थान पर रहे और डीपी मनु 84.14 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ छठे स्थान पर रहे।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ भारतीय खिलाड़ी ने यह साबीत कर दिखाया कि मेहनत, प्रतिबद्धता और प्रयास से हम कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही, उन्होंने मैच के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी अरशद नदीम के साथ मिलकर खुशी जाहिर की और उनका विशेष तरीके से उनका सम्मान किया। इससे इस बात पता चलता है कि नीरज चोपड़ा न केवल खेल क्षेत्र में, बल्कि वह दिल के भी बहुत अच्छे और साधारण इंसान हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि से दुनिया को एक बार फिर से यह सिद्ध कर दिखाया है कि वे अपने कौशल और प्रतिबद्धता के साथ किसी भी परिस्थिति में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े : लखनऊ : सीएम योगी व सुपरस्टार रजनीकांत को लेकर हुआ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट, FIR दर्ज, जांच जारी

यह भी पढ़े :

यह भी पढ़े : मदुरै ट्रेन हादसे में अबतक 10 की मौत, 20 से ज्यादा लोग झुलसे, यह है हादसे का कारण…

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button