लवगुरू मटुकनाथ और जूली की प्रेम कहानी- बनी एक ‘डेंजरस’ लव स्‍टोरी, जानिए क्यों

पटना, काजल। वेलेंटाइन डे का दिन हो और लवगुरु मटुकनाथ और उनकी प्रेमिका जूली की प्रेम कहानी की चर्चा ना हो तो आज का दिन फीका-फीका लगेगा। हालांकि, इस प्रेम कहानी में एक नया ट्विस्ट आ गया है और प्यार की बात करने वाले, प्यार का ज्ञान और शेखी बघारने वाले प्रोफेसर मटुकनाथ पर जूली की उपेक्षा का बड़ा आरोप लगा है।

कभी उम्र का फासला मिटाकर, समाज और दुनिया से बगावत कर जिस जूली ने मटुकनाथ का हाथ थामा था, फिर उसे छोड़कर आध्यात्म की ओर मुड़ गई थी, वो मिली जानकारी के मुताबिक जिंदगी-मौत की लड़ाई लड़ रही है। ये हम नहीं कह रहे ये भोजपुरी की सुप्रसिद्ध गायिका और जूली की दोस्त देवी ने बताया है कि जूली का पता ढूंढ लिया है।

देवी का आरोप है कि जूली के बारे में सबकुछ जानने के बाद भी मटुकनाथ ने उसे भारत लाने से इनकार कर दिया और कहा मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं। इसके बाद देवी ने भी अब ठान लिया है कि अपनी मित्र जूली को हर हाल में भारत लाना है और उसका इलाज करवाना है।

इतना ही नहीं, देवी ने जूली के भाई को भी फोन किया लेकिन भाई ने भी यह कहकर मदद करने से ठुकरा दिया कि अब ये रिश्ता टूट चुका है। अब देवी ने जहां जूली की मदद के लिए सीएम नीतीश को पत्र लिखा है वहीं विदेश मंत्रालय से भी गुहार लगाई है। देवी ने मटुकनाथ के प्रेम को झूठा और ढोंगी करार देते हुए कहा कि जिस लड़की ने इस प्रेम की खातिर सबकुछ त्याग दिया आज इस हालत में मटुकनाथ ने साथ छोड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button