तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर, चारों धामों में अब कितने भी यात्री कर सकेंगे दर्शन, कोटा खत्म

चारों धामों में अब कितने भी यात्री दर्शन कर सकेंगे। अब प्रतिदिन दर्शन का कोटा खत्म कर दिया गया है। इस संबंध में शासन की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं। फैसले के बाद पुरोहित महासभा अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल सहित चारधाम यात्रा से जुड़े लोगों ने चारधाम यात्रा में सीमित संख्या की बाध्यता समाप्त करने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

चारधाम यात्रा के लिए अब तक पंजीकरण का आंकड़ा 15 लाख पार पहुंच गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस बार पर्यटन विभाग ने 21 फरवरी से ही पंजीकरण शुरू कर दिया था। अब तक यात्रा के लिए 15.14 लाख से अधिक यात्रियों ने पंजीकरण करा लिया है।

यह भी पढ़ें: मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री धामी ने सुनी जन समस्याएं

इसमें केदारनाथ धाम के लिए 5.41 लाख, बदरीनाथ धाम के लिए 4.56 लाख, गंगोत्री धाम के लिए 2.77 लाख, यमुनोत्री धाम के लिए 2.40 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया सरकारी मंथन के Facebook पेज को LikeTwitter पर Follow करना न भूलें...

Related Articles

Back to top button