सिसोदिया के जेल से पत्र लिखने पर भाजपा बोलीं- खबरों में बने रहने के लिए खेल रहे चिट्ठी-चिट्ठी

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा जेल से देश के नाम पर चिट्ठी लिखकर प्रधानमंत्री मोदी की शिक्षा पर सवाल खड़ा करने पर भाजपा ने पटलवार किया है। भाजपा ने सिसोदिया की चिट्ठी की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के पर्याय बन चुके दो महीने से जेल में बंद सिसोदिया सिर्फ खबरों में बने रहने के लिए चिट्ठी-चिट्ठी का खेल रहे हैं। सिसोदिया की चिट्ठी पर पलटवार करते हुए भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि लंबे समय से मनीष सिसोदिया दिल्ली एवं देश में भ्रष्टाचार के पर्याय के रूप में देखे जा रहे हैं और दो माह से जेल में रहने से उनकी राजनीतिक प्रासंगिकता पूरी तरह खत्म हो गई है इसलिए अब केवल खबरों में बने रहने के लिए हर कुछ दिन बाद जेल से पत्र लिखकर चर्चा करवाते हैं और चिठ्ठी-चिठ्ठी का खेल खेलने में लगे हुए हैं।

PM मोदी पर टिप्पणी कर खबरों में बने रहना चाहते सिसोदियाः भाजपा

भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आगे कहा कि दूसरों की शैक्षणिक योग्यता पूछ रहे मनीष सिसोदिया से दिल्ली वाले यह जानना चाहते हैं कि खुद उनकी शैक्षणिक योग्यता क्या है। सचदेवा ने कहा कि सिसोदिया एवं उनके राजनीतिक गुरू अरविंद केजरीवाल जानते हैं कि कोर्ट में जमानत ना मिलने से उनकी बची खुची राजनीतिक प्रासंगिकता भी खत्म हो रही है और इसीलिए वह प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर खबरों मे बने रहना चाह रहे हैं।

यह भी पढ़ें: भारत 80 करोड़ को फ्री में दे रहा राशन, पाकिस्तान में पड़े रोटी के लाले: मुख्यमंत्री योगी

शिक्षा मंत्री नहीं इवेंट मैनेजर की तरह सिसोदिया ने किया काम

भाजपा नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जेल से दो ही लोग आजकल पत्र लिखकर चर्चा में हैं – मनीष सिसोदिया और सुकेश चंद्रशेखर। केजरीवाल और सिसोदिया पर दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए सचदेवा ने कहा कि पिछले 8 साल से सिसोदिया दिल्ली के शिक्षा मंत्री के रूप मे नहीं बल्कि एक इवेंट मैनेजर की तरह स्कूलों पर काम करते रहे, जिसका नतीजा है कि आज सरकारी स्कूलों में 9वीं एवं 11वीं में 40 प्रतिशत तक छात्र या तो फेल होते हैं या कम्पार्टमेंट आते हैं।

Related Articles

Back to top button